ब्रेकिंग
समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..

अनकंट्रोल क्राइम को लेकर फजीहत के बाद एक्शन में आए सीएम नीतीश, आला अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकीरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सीएम नीतीश ने शनिवार को अपराध नियंत्रण को लेकर आला अधिकारियों क

अनकंट्रोल क्राइम को लेकर फजीहत के बाद एक्शन में आए सीएम नीतीश, आला अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकीरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सीएम नीतीश ने शनिवार को अपराध नियंत्रण को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्हें जरूरी निर्देश जारी किया है।


दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर दिन सोशल मीडिया के जरिए अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के हमलों का सरकार के पास कोई जवाब नहीं जुट रहा है।


जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाएं हो रही हैं उससे सरकार के खोखले दावों की हकीकत सामने आ गई है। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं। प्रदेश में हर दिन हो रही हत्या, लूट, रेप और डकैती जैसे संगीन वारदातों ने विधि व्यवस्था की कलई खोल दी है।


सरकार की हो रही फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को क्राइम की समीक्षा करने के लिए हाई लेबल मीटिंग बुलाई। बैठक में नवादा कांड के साथ साथ बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक एप को लॉन्च किया।