ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

सीएम नीतीश कुमार तीसरे दिन भी क्वारेंटाइन सेंटरों का ले रहे जायजा, प्रवासी मजदूरों से की बात

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर के हालात का जाय़जा ले रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन भी सीएम ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए क्वारेंटाइन सेंटर में रह र

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर के हालात का जाय़जा ले रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन भी सीएम ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों से बातचीत की । उन्होनें मजदूरों से वहां मिल रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। आज सीएम भागलपुर, बांका, कटिहार जमुई , बक्सर, जहानाबाद अरवल और मुंगेर इन आठ जिलों के 16 क्वारेंटाइन सेंटर के लोगों से बातचीत कर रहे हैं।


सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को 10 जिलों के 20 सेंटरों और शनिवार को 20 जिलों के कुल 40 क्वारंटाइन केंद्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण कर चुके हैं। शनिवार को उन्होनें 20 जिलों के 40 प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों से बात की थी। केंद्रों पर रह रहे प्रवासी मजदूरों से संवाद कर उनका हालचाल जान रहे हैं तथा वहां रहने में किसी तरह की समस्या तो नहीं है इसको लेकर भी जानकारी ले रहे हैं।


सीएम ने प्रवासियों से कहा कि बाहर जाकर कष्ट सहने से अच्छा है, आप सब अपने राज्य में रहकर काम कीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई प्रवासी खुद का व्यवसाय करना चाहता है तो उसे सरकार पूरी सहायता देगी।प्रवासियों को उनके स्किल के अनुसार स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। हमारी इच्छा है कि आप सब लोग बिहार में ही रहिए और, बिहार के विकास में भागीदार बनें। किसी को कष्ट नहीं हो, सभी की सुरक्षा हमारा दायित्व है। हम हमेशा आप लोगों की ही चिंता करते हैं। सभी को बिहार में रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार पूरी व्यवस्था कर रही है। हमारी चाहत है किसी को मजबूरी में बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े। बिहार में ही काम के अवसर पैदा किए जाएंगे।उन्होनें कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी जिनका बिहार के किसी भी बैंक में खाता नहीं हो उनका खाता खुलवाया जाए। आधार और राशन कार्ड भी बनवाया जाए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता