ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे

दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री का शिवहर दौरा, करोड़ों की योजनाओं का सौगात देंगे नीतीश कुमार

सीएम नीतीश के संभावित शिवहर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां आज से शुरू कर दी गयी है। हेलीपैड स्थल का निरीक्षण का डीएम ने निरीक्षण किया। दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री के शिवहर आगमन की संभावना, कई विकास योजनाओं का मिल सकता है सौगात।

बिहार
कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर आगमन को लेकर जिले में चहल-पहल तेज हो गयी है। यहां तक कि प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गयी है। शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एडीएम श्री मेघावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार समेत जिले के तमाम पदाधिकारी बागमती कार्यालय परिसर में बने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।


हैलीपैड का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैयारियां शुरू करने का आदेश दिया। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. आज से तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर आएंगे। अब समय काफी नजदीक है, जिसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद जिले को करोड़ो की योजनाओं का सौगात मिलेगा। 


बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शिवहर आगमन को लेकर जहां जिले में प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के धार्मिक स्थल देकुली धाम का उद्घटान, न्यू बस स्टैंड का उद्घाटन, फतेहपुर थाना के नये भवन सहित कई पंचायत भवनों का उद्घाटन कर सकते हैं। जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारी आज से  युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट