ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

CM नीतीश ने पटना के हालात का लिया जायजा, जलजमाव वाले इलाके में पहुंचे

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव और आपदा की स्थिति का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया है. सीएम नीतीश ने पटना बाईपास होते हुए कंकड़बाग और राजेंद्र नगर के जलजमाव ग्

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव और आपदा की स्थिति का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया है. सीएम नीतीश ने पटना बाईपास होते हुए कंकड़बाग और राजेंद्र नगर के जलजमाव ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया है. 

सीएम नीतीश कुमार के साथ वरीय अधिकारी और जिला प्रशासन कि टीम भी मौजूद रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों तक फौरन मदद पहुंचाई जाए.

बता दें कि पटना के कई एरिया में बारिश के कारण दो दिनों से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. लोग चाहकर भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. कई जगहों पर स्थिति तो ऐसी खराब हो गई है कि एसडीआरएफ की टीम सड़कों पर नाव चलाकर लोगों का रेस्क्यू कर रही है.