ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

पटना में दारोगा की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में थे तैनात

PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा की मौत हो गई है. मृतक दारोगा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात थे. अवर निरीक्षक की मौत पर बिहार के सीएम ने दुःख जताया है

पटना में दारोगा की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में थे तैनात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा की मौत हो गई है. मृतक दारोगा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात थे. अवर निरीक्षक की मौत पर बिहार के सीएम ने दुःख जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक दारोगा के परिजनों से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना भी दी.


बताया जा रहा है जिस दारोगा का निधन हुआ है,उनका नाम अजय कुमार सिंह है. बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक वितंतु के पद पर तैनात अजय कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष सुरक्षा दल में तैनात थे. एसआई के आकस्मिक निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है.


जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मृतक दारोगा अजय कुमार सिंह के बेटे मनमोहन अभिषेक से फोन पर बातचीत की. सीएम ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी. मुख्यमंत्री नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.