ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

सीएम नीतीश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, आइसोलेशन से बाहर आए मुख्यमंत्री

PATNA : बड़ी खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी है। सीएम नीतीश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वे बिलकुल स्वस्थ हो चुके हैं। 26 जुलाई को सीएम नीतीश कोरोना संक्र

सीएम नीतीश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, आइसोलेशन से बाहर आए मुख्यमंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी है। सीएम नीतीश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वे बिलकुल स्वस्थ हो चुके हैं। 26 जुलाई को सीएम नीतीश कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें 4 दिनों से बुखार था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट कराई, जो पॉजिटिव आई थी।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तबीयत खराब होने की वजह से ही दिल्ली नहीं जा पाए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से नीतीश कुमार दूर रहे थे और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। सियासी गलियारे में हो रही चर्चाओं के बीच जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह डाला था कि जरूरी नहीं कि नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन फिर नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।


कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आइसोलेशन में चले गए थे। अब करीब 8 दिनों बाद सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मुख्यमंत्री अब आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं और जल्द ही उनकी तस्वीर सामने आ सकती है।



टैग्स