ब्रेकिंग
बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?

CM नीतीश का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों का करेंगे निपटारा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जनता दरबार मुख्यमंत्री संवाद केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस जनता दरबार की शुरुआत सुबह

CM नीतीश का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों का करेंगे निपटारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जनता दरबार मुख्यमंत्री संवाद केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस जनता दरबार की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से की जाएगी जिसमें सीएम राज्य के तमाम जिलों से आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनेंगे और तुरंत उसका निपटारा करने का आदेश जारी करेंगे।


मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा करेंगे। आज सुबह 11 बजे से सीएम का जनता दरबार शुरू होगा। जिसमें अलग-अलग जिले से फरियादी पहुंचेंगे। पिछले सोमवार को जब नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था। तो बड़ी संख्या में राज्य के अलग - अलग जिलों से आए हुए लोगों की शिकायतों का निपटारा किया गया। कई मामले तो ऐसे भी थे जिसे सुनकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चौंक गए थे। ऐसे मामले पर उन्होंने जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही थी।


मालूम हो कि, आज सोमवार का दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं। इस दरबार में बिहार के सभी जिलों से फरियादी पहुंचते हैं और अपनी शिकायत सीएम नीतीश के सामने रखते हैं। आज भी अलग-अलग विभाग के फरियादी जनता दरबार पहुंचकर सीएम नीतीश से रूबरू होंगे। जनता दरबार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एक ऐसे मंच का निर्माण किया गया है। जहां फरियादियों की समस्या का ऑन द स्पॉट निपटारा किया जाता है। 


आपको बताते चलें कि, जनता दरबार के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें अलग-अलग जिले से फरियादी पहुंचेंगे। पिछले सोमवार को जब नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था। तो बड़ी संख्या में आपराधिक मामले सामने आए थे। कई मामले तो ऐसे भी थे जिसे सुनकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चौंक गए थे। ऐसे मामले पर उन्होंने जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही थी।