ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

NITISH KUMAR : इन जिलों के लोगों को CM नीतीश ने दिया नए साल का गिफ्ट, अब पटना जाना होगा आसान;फोरलेन सड़क का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सारण तटबंध के 120 किलोमीटर से 152 किलोमीटर तक सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज जिले के लोगों को एक बड़ा उपहार दिया है।

 Bihar Politics
NITISH KUMAR
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। ऐसे में वह अलग -अलग जिलों में जा रहे और वहां के लोगों को नयी सौगात दे रहे हैं। ऐसे में अब खबर यह है कि सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज जिले के लोगों को एक बड़ा उपहार दिया है। अब यहां के लोगों को पटना जाना काफी आसान होगा। इसको लेकर सीएम ने काफी अच्छी पहल की है। 


दरअसल, सारण के बांकरपुर से गोपालगंज के डुमरियाघाट तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे पटना जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में यह घोषणा की। उन्होंने गोपालगंज बाईपास और मीरगंज बाजार से बाईपास का निर्माण के साथ-साथ नवादा परसौनी से डुमरिया गांव के बीच दहा नदी पर पुल का निर्माण कराने का भी ऐलान किया।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा किसारण तटबंध के 120 किलोमीटर से 152 किलोमीटर तक सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण किया जाएगा। इसके अलावा कटेया औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए चिह्नित स्थल को विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने के लिए बाईपास सड़क बनेगा। इसके साथ ही साथ थावे मंदिर का विकास व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में 140 करोड़ की 72 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने 71.70 करोड़ की लागत से 61 योजनाओं का उद्घाटन और 67.34 करोड़ की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया।


नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट