ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री संवाद के पास स्थित नए हॉल में किया जाता है। सुबह 11 बजे से मु

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री संवाद के पास स्थित नए हॉल में किया जाता है। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री जनता के दरबार में मौजूद रहेंगे और कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी शिकायतों पर जन सुनवाई करेंगे।


महीने का पहला सोमवार होने के कारण मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में गृह और पुलिस महकमे से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की भी मुख्यमंत्री सुनवाई करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी भी जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे।


जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन 5 साल के अंतराल के बाद बीते साल जुलाई महीने में शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम पार्ट 2 को अब 1 साल पूरा होने वाले हैं। हालांकि जनता दरबार कार्यक्रम के आयोजन का फॉर्मेट पहले से बदला है। अब लोक शिकायत प्रणाली से गुजरने के बाद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले फरियादियों को जनता दरबार कार्यक्रम में बुलाया जाता है, साथ ही साथ जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों की कोरोना जांच भी कराई जाती है।

टैग्स