ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

कर्पूरीग्राम नहीं पहुंचने पर नीतीश से नाराज हुए लोग, राजद ने कर्पूरी ठाकुर का बताया अपमान

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाती है और अबतक की यही परम्परा रही है कि सूबे के मुख्यमंत्री ह

कर्पूरीग्राम नहीं पहुंचने पर नीतीश से नाराज हुए लोग, राजद ने कर्पूरी ठाकुर का बताया अपमान
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाती है और अबतक की यही परम्परा रही है कि सूबे के मुख्यमंत्री हर साल यहां माल्यार्पण के लिए आते रहे हैं. लेकिन इस साल शायद पहली दफा ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि बिहार सरकार का कोई मंत्री तक यहां नहीं पहुंचा है.


इस मामले पर राजद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार का रवैया यह जाहिर करता है कि ये लोग कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं. राजकीय समारोह में इस तरह से सरकारी उदासीनता से समस्तीपुर के लोगो में काफी निराशा देखी जा रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री ही जिम्मेवार हैं. राजद ने इस मामले को जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान बताया. 


आपको बता दें कि आज राज्य भर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. राजधानी पटना में जेडीयू ऑफिस में जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई. इस समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेता पहुंचे थे. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता