ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला

सुर्खियां बटोर रहा बिहार का शिक्षा विभाग! क्लास रूम में सो रही थी महिला टीचर, हेडमास्टर ने फोटो खींचा तो भाई से पिटवाया, थाने पहुंचा मामला

SUPAUL: बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों किसी न किसी कारण से चर्चा में बना हुआ है। चाहे वह शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय सचिव केके पाठ के बीच विवाद का मामला हो, क्लास रूम में शि

सुर्खियां बटोर रहा बिहार का शिक्षा विभाग! क्लास रूम में सो रही थी महिला टीचर, हेडमास्टर ने फोटो खींचा तो भाई से पिटवाया, थाने पहुंचा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों किसी न किसी कारण से चर्चा में बना हुआ है। चाहे वह शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय सचिव केके पाठ के बीच विवाद का मामला हो, क्लास रूम में शिक्षकों के बीच मारपीट का मामला हो या मिड डे मील में कीड़ा और छिपकली निकलने का, शिक्षा विभाग खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां क्लास रूम में सो रही शिक्षिका का फोटो खींचना प्रभारी हेडमास्टर को भारी पड़ गया। शिक्षिका ने स्कूल के बाहर अपने भाई और उसके दोस्तों को बुलाकर प्रभारी हेडमास्टर की जमकर पिटाई करा दी। अब मामला थाने में पहुंच गया है।


दरअसल, पूरा मामला छातापुर थाना क्षेत्र की झखाड़गढ़ पंचायत के मिडिल स्कूल मकतब का है। बताया जा रहा है कि स्कूल की हेडमास्टर के छुट्टी पर रहने के कारण स्कूल की शिक्षक रईस आलम हेडमास्टर के प्रभार पर थे। इसी दौरान रामपुर स्कूल के हेडमास्टर जनार्दन राम मिडिल स्कूल मकतब पहुंचे थे। मिडिल स्कूल मकतब का वित्तीय प्रभारी उनके पास ही है। जैसे ही वे स्कूल पहुंचे उनकी नजर क्लास रूम में सो रही शिक्षिका साजदा खातून पर पड़ी। उन्होंने इस बात की जानकारी स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर रईस आलम को दी।


इसके बाद प्रभारी हेडमास्टर रईस आलम क्लास रूम में पहुंचे और कुर्सी पर सो रही शिक्षिका साजदा खातून के फोटो अपनी मोबाइल में खींच लिया और वापस अपने कार्यालय में लौट गए। जैसे ही इस बात की जानकारी शिक्षिका को लगी वह गुस्से से आग बबूला हो गई और प्रभारी हेडमास्टर के पास पहुंच गई और गाली गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि गांव के लोगों को हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराना पड़ा। स्कूल में शिक्षा समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें फैसला हुआ कि क्लास रूम में शिक्षकों के बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी जाएगी।


बाद में जब प्रभारी हेडमास्टर इस घटना की जानकारी देने बीआरसी जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में शिक्षिका के भाई और उसके दोस्त ने हेडमास्टर का रास्ता रोक दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और किसी तरह से हेडमास्टर को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित हेडमास्टर ने थाने में महिला शिक्षिका और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता