ब्रेकिंग
Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...

सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क दस हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार, पैथोलॉजी सेंटर के नाम पर ले रहा था रिश्वत

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को दस हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क दस हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार, पैथोलॉजी सेंटर के नाम पर ले रहा था रिश्वत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को दस हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे निगरानी की टीम अपने साथ लेकर गयी है।


बताया जाता है कि पैथोलॉजी सेंटर खोलने के नाम पर सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क राज कृष्ण ने रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग को दी थी। आज जब डालमिया नगर निवासी शाह आलम मुस्लिम खान पैसे लेकर पहुंचा तभी निगरानी की टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को रंगेहाथ धर दबोचा। घुस लेते राज कृष्ण को नगर थाना क्षेत्र के सिविल सर्जन कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुई है।  


बता दें कि पीड़ित शाह आलम ने निगरानी से इस बात की शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क राज कृष्ण पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर खोलने के नाम पर 20 हज़ार रुपये की मांग कर रहा है। जिसके बाद निगरानी ने जाल बिछाया और आज 10 हज़ार रुपये लेते सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान के पास से राजकृष्ण को धर दबोचा। बता दें की निगरानी की धावा दल के प्रभारी अरुण पासवान के नेतृत्व में DSP जितेंद्र पांडेय और विमलेंदु कुमार गुलशन आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई है।


सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क दस हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार, पैथोलॉजी सेंटर के नाम पर ले रहा था रिश्वत

सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क दस हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार, पैथोलॉजी सेंटर के नाम पर ले रहा था रिश्वत

सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क दस हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार, पैथोलॉजी सेंटर के नाम पर ले रहा था रिश्वत

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता