ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पैक्स चुनाव स्थगित होने के कारण लिया गया बड़ा फैसला, 1139 पैक्सों का काम देखेंगे प्रशासक

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में पैक्स चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव टाल दिया है., जिसे देखते हुए सरकार ने 1139 पैक्सों के अधिकार को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस  काल में पैक्स चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव टाल दिया है., जिसे देखते हुए सरकार ने 1139 पैक्सों के अधिकार को हस्तांतरित कर दिए हैं. जिसके बाद अब प्रखंडों में तैनात सहकारिता अधिकारी इन पैक्सों  का कामकाज देखेंगे.

 सहकारिता अधिकारी को ही इनका प्रशासक बनाया गया है और जल्द ही इन्हें पैक्सों का कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है. जब तक नए सिरे से चुनाव नहीं होगी तब तक कार्यकारिणी की जगह इन पैक्सों के प्रशंसक ही पूरा काम देखेंगे. सहकारिता विभाग ने एक प्रखंड में 3 सहकारिता पदाधिकारी का पद रखा है, लेकिन प्रखंड में पैक्सों की संख्या अधिक है जिसे देखते हुए कई जगह एक पदाधिकारी को 3 पैक्सों  का प्रशासक बनाया गया है. यह जिम्मेदारी पूरी तरह से जिला सहकारिता पदाधिकारी है.

 सबसे अधिक पैक्स दरभंगा जिले के हैं, जहां 128 पैक्सों का चुनाव होना था. बेगूसराय में 95, मधुबनी में 78, पटना में 66 पैक्सों का चुनाव होना था. सबसे खास बात यह है कि सरकार ने सभी 35 सौ पीडीएस लाइसेंस भी बहाल कर दिया है. तो जाहिर है कि इन 1196 में से भी कई पैक्सों के पास लाइसेंस था जिन्हें बहाल कर दिया गया है. ऐसे 57 पैक्स जिनकी कार्यकारिणी अभी काम कर रही है वह तो पीडीएस का  संचालन करेंगे लेकिन बाकि के बचे का  संचालक प्रबंधक करेंगे