ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?

चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी : गांव वालों ने पकड़कर करवा दी शादी

BETTIAH : चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। ग्रामीणों ने कहा कि भागकर शादी करते, उससे बढ़िया है कि समाज के सामने यह शादी हो गयी। माम

चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी : गांव वालों ने पकड़कर करवा दी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH : चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। ग्रामीणों ने कहा कि भागकर शादी करते, उससे बढ़िया है कि समाज के सामने यह शादी हो गयी। मामला बैरिया थानाक्षेत्र के चुड़िहरवा टोला का है।

बताया जाता है कि बैरिया तिवारी टोला निवासी नीरज कुमार का प्रेम-प्रसंग प्रभा कुमारी से पिछले दो साल से चल रहा था। जब भी युवक को मौका मिलता वह प्रेमिका से मिलने उसके गांव में पहुंच जाता था। एक दिन मौका देखकर वह जब अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव पहुंचा, तब उसे लड़की के साथ देखकर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर उनसे पूछताछ की। 

ग्रामीणों ने तुरंत पंचायत बुलाई और लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी गयी। पंचायत में दोनों ने बताया कि वो एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और आगे शादी भी करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि भागकर शादी करने से अच्छा है कि समाज के सामने और यहां जुटे लोगों के सामने क्यों न शादी करवा दी जाए। गांव की इज्जत की बात लोग पंचायत में करने लगे। 

लुक-छिप कर गांव की लड़की से मिलना ग्रामीणों को नागवार गुजरा। दोनों की इस तरह मुलाकात से नाराज ग्रामीणों ने शादी का फरमान जारी कर दिया। ग्रामीणों के दबाव के बाद दोनों को जबरन मौके पर ही शादी करनी पड़ी। इतना ही नहीं पूरी शादी का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की का आरोप है कि हम लोग शादी करने के लिए राजी थे, फिर भी ग्रामीणों ने दबाव बनाया और जबरन शादी करवा दी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स