ब्रेकिंग
पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग✦नीतीश सेतु पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने 123 चालकों को पकड़ा, ठोक दिया 3.81 लाख का जुर्माना✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग✦नीतीश सेतु पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने 123 चालकों को पकड़ा, ठोक दिया 3.81 लाख का जुर्माना✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंचा शख्स, पहचान उजागर होते ही हुआ फरार

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में एक युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंच गया। दुकानदार की सूचना पर जब असली ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कराई और वीडियो बनाने को कहा गया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

बिहार न्यूज
फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर से सावधान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर में रविवार को एक शख्स खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर दवा दुकानदार को डराने-धमकाने पहुंचा था। खुद को ड्रग विभाग का अधिकारी बता दीपक मेडिकल शॉप पर पहुंचने के बाद वह कार्रवाई की धमकी देने लगा। दुकानदार को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद उसने तत्काल क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार को फोन पर इसकी सूचना दे दी। 


सूचना मिलते ही ड्रग इंस्पेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका वीडियो बनवाने की पहल की। वहीं जब युवक को पकड़कर रखने की बात कही गई तो वह मौके से फरार हो गया। पूरे मामले को लेकर दवा व्यवसायियों और विभागीय अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


 बताया गया कि जिले में इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिसमें कुछ लोग खुद को विभागीय अधिकारी बताकर दुकानदारों को भयभीत करने का प्रयास करते हैं।इसके पूर्व में आदापुर में भी ऐसी घटना सामने आई थी। तब पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन फर्जीवाड़ा करने वाले युवकों को जेल भेजा था। 


 ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने इस बाबत पूछने पर बताया कि किसी भी कार्रवाई या जांच के दौरान अधिकृत अधिकारी अपना परिचय-पत्र प्रदर्शित करते हैं। किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर, स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे किसी भी  संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस और विभागीय अधिकारियों को देने की अपील की गई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट