ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

मुजफ्फरपुर में चिराग की सभा में लगा यह नारा.."बिहार का सीएम कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो"

मुजफ्फरपुर में नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान ने राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा– बिहार के पिछड़ेपन के जिम्मेदार ये दल हैं। एम-वाई समीकरण पर तंज कसा, महिलाओं और युवाओं को असली ताकत बताया।

बिहार
RJD-कांग्रेस पर जोरदार हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज मैदान में गुरुवार को आयोजित नव संकल्प महासभा में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.. उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं है.. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनकी मां का अपमान किया गया और अब पीएम नरेंद्र मोदी की मां का भी अपमान किया गया.. 


चिराग ने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है और यह तय करेगा कि राज्य किस दिशा में जाएगा..ये चुनाव निर्धारित करेगा कि हम लोगो का पांच साल का भविष्य कैसा होगा..ये हमारी जिम्मेदारी है कि इस चुनाव की गंभीरता को समझे कही गलती से हमसे चूक न हो..चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और राजद जिम्मेदार हैं.. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस और राजद के नेता जनता के बीच आते हैं और बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार का विकास क्यों नहीं हुआ..


चुनाव के समय राजनेता आएंगे तो जाती धर्म के नाम पर बाटेंगे.. चिराग ने कहा कि पूरे 90 का दशक कांग्रेस और राजद के पास था, फिर भी बिहार पिछड़ा रह गया..राजद जैसी एम वाई समीकरण पर घमंड करती है.चिराग पासवान का एम वाई समीकरण है जिसमे एम मतलब महिलाएं और वाई मतलब युवा है.. चिराग पासवान  सभा के बीच पहुंचते गरज उठे । राजद और कांग्रेस को आडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनकी मां का अपमान किया गया और हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की मां का भी अपमान किया गया।


मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज मैदान में गुरुवार को आयोजित नव संकल्प महासभा में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। सभा में मंच पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, वैशाली सांसद वीणा देवी और जमुई सांसद अरुण भारती भी मौजूद रहे। सारी व्यवस्था युवा नेता अमित रानू ने सुनिश्चित की थी । अमित रानू  के समर्थक लगातार रानू भैया जिंदाबाद के नारे लगाते रहे । "बिहार का सीएम कैसा हो चिराग पासवान जैसा हो "  जैसे नारे से गुलजार रहा MIT परिसर .


अपने संबोधन में चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनकी मां का अपमान किया गया और हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की मां का भी अपमान किया गया। चिराग ने कहा कि “यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है और यह तय करेगा कि राज्य किस दिशा में जाएगा।


बिहार में लंबे समय तक सत्ता कांग्रेस  और राजद के पास था, फिर भी बिहार पिछड़ा रह गया । चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और राजद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस और राजद के नेता जनता के बीच आते हैं और बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार का विकास क्यों नहीं हुआ। चिराग ने कहा कि पूरे 90 का दशक कांग्रेस और राजद के पास था, फिर भी बिहार पिछड़ा रह गया। उस दौर को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं और डरते हैं। बिहार के लोगों को ‘दूसरे बिहारी’ कहकर अपमानित किया गया। मुझे बिहारी होने पर गर्व है और हर बिहारी को इस पर गर्व होना चाहिए।


चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दल उन्हें तोड़ने और खत्म करने के लिए लगातार षड्यंत्र रचते हैं, लेकिन वह कभी टूटे नहीं और न टूटेंगे। उन्होंने कहा कि कितने बड़े-बड़े षड्यंत्र किए गए, लेकिन मैं डटा रहा। मैंने विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया है और जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक लड़ता रहूंगा। चिराग पासवान न कभी टूटा है और न टूटेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता