ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में टूटा गंडक नहर का बांध, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, अधिकारी ठहरा रहे चूहों को दोषी

SIWAN: एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऊपर से बिना बारिश हुए ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस वक्त की बड़ी खबर

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में टूटा गंडक नहर का बांध, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, अधिकारी ठहरा रहे चूहों को दोषी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऊपर से बिना बारिश हुए ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां अचानक गंडक नहर का बांध टूट गया है। अधिकारी चूहे को इसके लिए दोषी ठहरा रहे हैं। 


बांध के टूटने से पूरे गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। खवासपुर गांव के कई घरों में पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गयी है। लकड़ी नबीगंज प्रखंड में अचानक बांध टूटने से हर कोई हैरान हैं। बताया जाता है कि पीना का दबाव बढ़ने से बांध टूट गया है और पानी का बहाव तेजी से गांव की ओर होने लगा है। गांव में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंची है गांव में घुस रहे पानी को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। घटना की सूचना पाकर एसडीओ भी पहुंचे और बांध पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि बांध टूटने के लिए अधिकारी चूहे को दोषी ठहरा रहे हैं। लेकिन यदि जल्द बांध की मरम्मत नहीं की गयी तो कई गांव बाध की चपेट में आ सकते हैं।   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें