ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

सीएम नीतीश ने अधिकारियों से कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणायें की गयी हैं, उनका क्रियान्वयन तेजी से सुनिश्चित करायें और समय-सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण करायें।

BIHAR
सीएम नीतीश ने की बैठक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: होलिका दहन के दिन अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का भी उन्होंने औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिवों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणायें की गयी हैं, उनका क्रियान्वयन तेजी से सुनिश्चित करायें और समय-सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणायें की गयी थीं, उन सभी की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के ई-ऑफिस का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। कार्यालय में बेहतर माहौल रखें और कार्यों का ससमय निष्पादन करें। साफ-सफाई के साथ-साथ सारी व्यवस्थाओं का बेहतर ढंग से संचालन करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

होलिका दहन के दिन अचानक अपने दफ्तर पहुंच गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग का किया औचक निरीक्षण

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें