ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल

अरेराज के छोटू कुमार ने मैट्रिक 2026 में स्टेट में 8वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। ऑनलाइन और कोचिंग से 12 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई कर हासिल की सफलता, माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय।

बिहार न्यूज
घर में जश्न का माहौल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Board Matric Result 2026: अरेराज नगर पंचायत वार्ड 13 के निवासी छोटू कुमार ने बिहार मैट्रिक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट में 8वां स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया। माता रिंकू देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं, जबकि पिता सुदिष्ट राम किसान हैं।


परीक्षाफल घोषित होते ही छोटू के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। छोटू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई और कोचिंग के गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन और प्राइवेट कोचिंग के माध्यम से पढ़ाई की और रोजाना 12 घंटे सेल्फ स्टडी की।


छोटू ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उन्होंने आगामी छात्रों के लिए यह संदेश भी दिया कि केवल लगन और मेहनत से ही बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। शिक्षा की शुरुआत छोटू ने अपने गांव बहादुपुर के मिडिल स्कूल से की और मैट्रिक की पढ़ाई सोमेश्वर प्लस 2 उच्च विद्यालय, अरेराज से पूरी की।


स्टेट में आठवां स्थान हासिल करने पर नगर मुख्य पार्षद रनटू पांडेय ने छोटू के घर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पार्षद ने बताया कि छोटू के बड़े भाई ने पिछले वर्ष मैट्रिक में अनुमंडल टॉपर बनकर नगर पंचायत का नाम रौशन किया था। इस बार छोटू के स्टेट टॉप-10 में स्थान पाने से पूरे परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। छोटू की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

टैग्स