ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का बिहार दौरा, NDA प्रत्याशियों को दी जीत की शुभकामना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और एनडीए के स्टार प्रचारक विष्णु देव साय ने तारापुर और मुंगेर विधानसभा में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शिरकत की और मंच से उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

बिहार
मुंगेर में CM साय का भव्य स्वागत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बीच गुरुवार को मुंगेर राजनीतिक उत्साह से सराबोर रहा। एनडीए के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों 164 तारापुर और 165 मुंगेर में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।


 तारापुर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नामांकन के बाद विष्णु देव साय जनसभा को संबोधित करते हुए पहुंचे, वहीं इसके बाद वे मुंगेर विधानसभा पहुंचे, जहां भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के उपरांत जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एनडीए उम्मीदवारों को जीत का आशीर्वाद दिया और उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा “बिहार सीता माता की धरती है, इसलिए बिहार और छत्तीसगढ़ का रिश्ता अटूट है। बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बेहद जरूरी है। केंद्र में मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है। उसी विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए बिहार में भी एनडीए की सरकार का बनना आवश्यक है।


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार से गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म कर राज्य में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा।अब उसी विकास की गति को और तेज करने के लिए जनता को फिर से डबल इंजन की सरकार को चुनना होगा । सभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ झलक रहा था। भाजपा और जदयू के नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि मुंगेर जिले की तीनों सीटों पर एनडीए की जीत निश्चित है।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का बिहार दौरा, NDA प्रत्याशियों को दी जीत की शुभकामना

इम्तियाज खान की रिपोर्ट