ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

Chess Championship: बिहार के इस जिले में शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन, बाजी मारने वाले को तगड़ा इनाम

Chess Championship: 16 नवंबर को बिहार के इस जिले में शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन। सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल। जीतने वाले को बंपर इनाम..

Chess Championship
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Chess Championship: बिहार में शतरंज के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लखीसराय जिला शतरंज संघ 16 नवंबर को पुरानी बाजार, बड़ी पोखर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार विद्यालय में बिहार शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। यह टूर्नामेंट सुबह 9:30 बजे उद्घाटन के साथ शुरू होगा और ठीक 10 बजे इसका पहला राउंड खेला जाएगा।


सबसे खास बात यह है कि इसमें बिहार के किसी भी जिले का कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है, फिर चाहे वह बच्चा हो या बड़ा। आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं ताकि हर कोई अपनी ताकत दिखा सके। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ कुल 25 हजार रुपये नकद इनाम दिए जाएंगे।


अब तक भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा, गया, नालंदा, नवादा, खगड़िया और जमुई समेत दस जिलों के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जिला शतरंज संघ के सचिव ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन अभी भी खुला है और 15 नवंबर शाम 6 बजे तक कराया जा सकता है।


संघ का मकसद बिहार में शतरंज को ग्रामीण स्तर तक ले जाना है। इनकी कोशिश है कि विश्वनाथन आनंद और प्रगनानंदा जैसे चैंपियन से प्रेरित होकर बच्चे आगे आएं। पिछले साल भी इसी तरह का टूर्नामेंट हुआ था, जिसमें 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने आए थे।


अगर आप या आपके बच्चे शतरंज में हुनर दिखाना चाहते हैं तो 16 नवंबर को लखीसराय जरूर पहुंचें। रजिस्ट्रेशन के लिए जिला शतरंज संघ कार्यालय या प्रज्ञा विद्या विहार स्कूल में संपर्क करें। यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बिहार के शतरंज भविष्य का एक नया अध्याय है। इसलिए यह मौका हाथ से न जाने दें।