ब्रेकिंग
Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट

Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले समधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समधन ने उनके काले चश्मे पर ऐसा मजेदार तंज कसा कि लोग हंस पड़े। बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा।

Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है तो कभी मेहमानों की लिस्ट और उनके अनोखे अंदाज को लेकर। लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र खुद अनंत सिंह नहीं, बल्कि उनकी एक समधन बन गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे को लेकर ऐसी मजेदार टिप्पणी कर दी कि वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

आमतौर पर अनंत सिंह का नाम सामने आते ही उनकी दबंग छवि और बेबाक अंदाज की चर्चा होने लगती है। उनके सामने बड़े-बड़े लोग भी अपनी बात संभलकर रखते हैं। लेकिन शादी-ब्याह के रिश्तों में जब हंसी-मजाक का दौर शुरू होता है तो बड़े से बड़े रौब की भी कोई खास अहमियत नहीं रह जाती। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब समधन ने अनंत सिंह के लुक पर खुलकर चुटकी ली।

वीडियो में समधन मजाकिया अंदाज में कहती सुनाई देती हैं, 'अनंत सिंह का यही है न जी, गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा।' इतना कहते ही वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं। उनकी बात सुनकर आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

समधन के सामने नहीं चला अनंत सिंह का रौब!

वीडियो की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ काले चश्मे पर किया गया कमेंट नहीं है, बल्कि समधन का बेफिक्र अंदाज भी है। वह कहती हैं कि दूसरे लोग अनंत सिंह से डर सकते हैं, लेकिन समधन को उनसे डरने की क्या जरूरत है। यानी जिन अनंत सिंह के नाम से लोग संभलकर बात करते हैं, उनके सामने समधन ने रिश्ते की मिठास और अपनापन दिखाते हुए मजाक कर दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि 20 नवंबर को तिलक समारोह में अनंत सिंह से मुलाकात होगी। शादी से पहले ही समधी-समधन के बीच इस तरह का हंसी-मजाक अब इंटरनेट मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग अनंत सिंह की दबंग छवि और समधन के इस बेबाक अंदाज की तुलना करते हुए मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह के घर छठ का प्रसाद खाने पहुंचे अनंत सिंह

इधर, बेटी की शादी को लेकर अनंत सिंह का जनसंपर्क भी लगातार जारी है। शनिवार को वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने छठ का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी में सभी लोगों को आने का न्योता भी दिया। घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने अपने खास अंदाज में कहा, "25 तारीख को बेटी की शादी है, सभी आमंत्रित हैं। कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। कोई भाई लोग छूट गया हो तो माफ करें, लेकिन सब लोग आइएगा।"उनका यह बयान भी चर्चा में रहा। अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि शादी में आने के लिए किसी औपचारिक निमंत्रण पत्र का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए सभी लोग आमंत्रित हैं।

25 नवंबर को शिवांगी की शादी, जुटेंगे कई बड़े मेहमान

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। उनकी शादी आर्मी ऑफिसर रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार से तय हुई है। इस शादी को यादगार बनाने के लिए परिवार की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।मेहमानों के स्वागत और भोजन से लेकर घुड़दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की व्यवस्था की जा रही है। शादी से पहले तिलक समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें 20 नवंबर को रिश्तेदारों और मेहमानों के जुटने की उम्मीद है।

शादी के निमंत्रण को लेकर भी अनंत सिंह लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। वहीं, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को व्यक्तिगत रूप से शादी का कार्ड देने के लिए वह उनके आवास भी पहुंचे थे।अब 25 नवंबर को होने वाली इस शादी पर सभी की निगाहें टिकी हैं। राजनीतिक दिग्गजों और चर्चित हस्तियों की संभावित मौजूदगी के बीच फिलहाल सोशल मीडिया पर समधन का वायरल वीडियो शादी की चर्चा में एक नया रंग घोल रहा है।