ब्रेकिंग
Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!

Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह बेटी शिवांगी सिंह की शादी को यादगार बनाने में जुटे हैं। 25 नवंबर को शादी के साथ भव्य घुड़दौड़ होगी। देशभर के नामी घोड़े शामिल होंगे। अनंत सिंह रोज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

Anant Singh News :  बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त हैं। शादी को खास और यादगार बनाने के लिए उन्होंने भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारी की है। इसकी तैयारियां अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं। अनंत सिंह खुद रोज सुबह और शाम घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। घोड़ों की प्रैक्टिस से लेकर बाहर से आने वाले घोड़ों के ठहरने तक की व्यवस्था पर उनकी नजर है।

Anant Singh News :  बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

रविवार को भी अनंत सिंह सुबह -सुबह अपने घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उनके सभी घोड़े मैदान में मौजूद थे। उन्होंने काफी देर तक घोड़ों को दौड़ते हुए देखा और उनकी तैयारी का जायजा लिया। करीब दो घंटे तक मैदान में रुकने के बाद वे वापस अपने आवास लौट गए। अनंत सिंह के लिए यह आयोजन सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी पुरानी पसंद और शौक को दिखाने का भी मौका है। यही वजह है कि वे तैयारियों में खुद दिलचस्पी ले रहे हैं और किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते।

छठ के बाद जुटने लगेंगे देशभर के घोड़े

अनंत सिंह ने बताया कि घुड़दौड़ की तैयारियां सबके सामने चल रही हैं। छठ महापर्व समाप्त होने के दूसरे दिन से ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बाहरी घोड़ों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। फिलहाल उनके अपने घोड़ों की प्रैक्टिस कराई जा रही है।

Anant Singh News :  बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

बाहर से आने वाले घोड़ों के ठहरने के लिए अलग से घुड़साल तैयार कराया जा रहा है। इसमें घोड़ों के रहने और उनकी देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से नामी घोड़ों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में उनके ठहरने और अभ्यास के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

रोजाना एक किलोमीटर दूर ग्राउंड पहुंचते हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह का घुड़दौड़ ग्राउंड उनके आवास से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। वे रोज अपने काफिले के साथ यहां पहुंचते हैं। मैदान में पहुंचकर घोड़ों की दौड़ देखते हैं और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं। शनिवार को भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। वे मैदान में पहुंचे और घोड़ों की प्रैक्टिस को करीब से देखा। इस दौरान घोड़ों को दौड़ाने और उनकी फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया।

Anant Singh News :  बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

घुड़दौड़ को लेकर इलाके में भी उत्सुकता बढ़ने लगी है। शादी के साथ इस प्रतियोगिता की चर्चा आसपास के गांवों में होने लगी है। स्थानीय लोगों की नजर भी इस बात पर है कि आखिर 25 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में कौन-कौन से नामी घोड़े हिस्सा लेंगे।

25 नवंबर को शिवांगी की शादी, उसी दिन होगी घुड़दौड़

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। उनकी शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार से तय हुई है। शादी समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं।इसी दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के चर्चित और नामी घोड़ों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके लिए अभी से मैदान को तैयार किया जा रहा है।

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं घुड़दौड़ प्रतियोगिता इस पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण बनने वाली है। फिलहाल अनंत सिंह का ज्यादातर समय शादी और घुड़दौड़ की तैयारियों में बीत रहा है। वे खुद मैदान में पहुंचकर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। अब सबकी निगाहें 25 नवंबर पर टिकी हैं, जब शिवांगी की शादी के साथ घोड़ों की रफ्तार का रोमांच भी देखने को मिलेगा।