ब्रेकिंग
थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?

IB के निदेशक रहे दिनेश्वर शर्मा का निधन, बिहार के गया के थे निवासी, पूर्व डीजीपी अभ्यानंद के समधी थे

DELHI : सेंट्रल आईबी के पूर्व निदेशक और फिलहाल लक्ष्यद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन हो गया है. देश के शीर्ष पुलिस अधिकारी रह चुके दिनेश्वर शर्मा बिहार के गया के बेलाग

IB के निदेशक रहे दिनेश्वर शर्मा का निधन, बिहार के गया के थे निवासी, पूर्व डीजीपी अभ्यानंद के समधी थे
First Bihar
2 मिनट

DELHI : सेंट्रल आईबी के पूर्व निदेशक और फिलहाल लक्ष्यद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन हो गया है. देश के शीर्ष पुलिस अधिकारी रह चुके दिनेश्वर शर्मा बिहार के गया के बेलागंज के रहने वाले थे. वे बिहार के पूर्व डीजीपी अभ्यानंद के समधी थे. प्रधानमंत्री समेत देश के शीर्ष नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें जम्मू-कश्मीर की सियासी पार्टियों से बातचीत के लिए सरकारी वार्ताकार भी बनाया था.


प्रधानमंत्री ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पुलिसिंग और सुरक्षातंत्र को निर्धारित करने में दिनेश्वर शर्मा का बड़ा योगदान था. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है "लक्ष्यद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा जी ने देश की पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण काम को अंजाम दिया. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार को मेरी सांत्वना. ओम शांति"


दिनेश्वर शर्मा केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे. वे बिहार के गया के बेलागंज के निवासी थे. आईपीएस के करियर में वे सेंट्रल आईबी के निदेशक पद से रिटायर हुए थे. 2017 में केंद्र सरकार ने उन्हें कश्मीर में अपना वार्ताकार बनाया था. उनके जिम्मे कश्मीर के सियासी दलों और अलगाववादियों से बात करने का काम था. 2019 में कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति तक वे इस पद पर बने रहे. बाद में उन्हें लक्ष्यद्वीप का प्रशासक नियुक्ति किया गया था.


दिनेश्वर शर्मा के निधन पर कश्मीर के राजनेताओं ने भी शोक जताया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर शोक जताया है.