ब्रेकिंग
Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: बिहार में आधी रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर के गवाह को धमकाने पहुंचा एक लाख का इनामी; STF की गोली से घायल हुआ मिथलेश महतो✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: बिहार में आधी रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर के गवाह को धमकाने पहुंचा एक लाख का इनामी; STF की गोली से घायल हुआ मिथलेश महतो

छपरा में दर्दनाक रेल हादसा, स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

Bihar News: छपरा जिले के कोपा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर..

छपरा में दर्दनाक रेल हादसा, स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: छपरा जिले के कोपा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए सहम गए। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक प्लेटफॉर्म के किनारे गंभीर हालत में पड़ा तड़प रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मियों और पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते भर युवक दर्द से कराहता रहा। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया।


सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत बेहद नाजुक बताई। डॉक्टरों के अनुसार युवक को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत पटना रेफर कर दिया गया।


घायल युवक के पास से मिले कॉलेज आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर पंचायत अंतर्गत दनदाहपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की हालत देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक हादसे का शिकार कैसे हुआ। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन आने के दौरान ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।