ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

छपरा-सोनपुर फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो भाईयों की दर्दनाक मौत

CHAPRA: छपरा-सोनपुर फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक की मौत जहां मौके पर हुई है वहीं दूसरे युवक की मौत सोनपुर अस्पताल

छपरा-सोनपुर फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो भाईयों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा-सोनपुर फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक की मौत जहां मौके पर हुई है वहीं दूसरे युवक की मौत सोनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। घटना सारण के नया गांव थाना अंतर्गत फोरलेन की है। मृत दोनों भाईयों की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी हरेंद्र नट के 40 वर्षीय पुत्र बुच्चा नट और योगेंद्र नट के 35 वर्षीय पुत्र विजय नट के रूप में हुई है। 


दोनों चचेरे भाई थे और बाइक से मवेशी खरीदने के लिए निकले थे। जहां नयागांव थाना अंतर्गत फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण विजय नट की मौत मौके पर हो गई। वहीं बुच्चा नट की मौत सोनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। जहां दोनों शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि दोनों भाई गांव-गांव घूम कर बकरी खरीद बिक्री का काम करते थे। इस सिलसिले में दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी नयागांव थाना अंतर्गत फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन ने दोनों को रौंद दिया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। बता दें कि दोनों शादीशुदा थे और दोनों के ही छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें