ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

छपरा में अपराधियों का तांडव: इंजीनियरिंग छात्र विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

सारण के छपरा में कचहरी स्टेशन के पास बदमाशों ने इंजीनियरिंग छात्र विकास तिवारी की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

bihar
लूटपाट के दौरान मारी गोली
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि लगता है कि इनके अंदर पुलिस का इकबाल मानो खत्म हो गया है। यही कारण है कि वे एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने अपनी उपस्थिति सारण के छपरा में दर्ज करायी है। जहां इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


घटना छपरा के कचहरी स्टेशन के पास की है। जहां नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ला निवासी इंजीनियरिंग के छात्र विकास तिवारी की गोली मारी गयी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. लोगों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। विकास तिवारी पटना में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और मंगलवार की शाम पटना से कचहरी स्टेशन उतरकर अपने घर लौट रहा था।


परिजनों के अनुसार, घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उससे मोबाइल और अन्य सामान छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली दाग दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट