ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

महज 32 महीने की सर्विस में करोड़पति बना बिहार का DPO, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; आय से अधिक संपत्ति का मामला

Bihar News: छपरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। अब आगे क्या कार्रवाई...

महज 32 महीने की सर्विस में करोड़पति बना बिहार का DPO, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; आय से अधिक संपत्ति का मामला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सारण जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा, योजना एवं लेखा) अजीत अमर अब आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं. जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया है.


मामले की जांच के लिए उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई थी. टीम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है. रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने इसे शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन के पास भेज दिया है, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा.


जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि अजीत अमर की करीब 32 महीने की नौकरी के दौरान वेतन के रूप में लगभग 27.43 लाख रुपये की आय हुई. वहीं इसी अवधि में उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 2.51 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन दर्ज किया गया है.


जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि उनकी पत्नी के नाम पर एकमा प्रखंड में करीब 120 कट्ठा जमीन खरीदी गई है. इस जमीन की कीमत लगभग 41.50 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा लाखों रुपये की लागत से मकान निर्माण कराए जाने की बात भी जांच रिपोर्ट में सामने आई है.


शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच

मामले की शुरुआत एक संवेदक की शिकायत के बाद हुई थी. शिकायतकर्ता ने जिला लोक शिकायत निवारण कोषांग में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि काम दिलाने के नाम पर राशि की मांग की गई थी.


इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया. जांच के दौरान शिकायतकर्ता और डीपीओ के बीच हुए कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूतों की भी जांच की गई.


जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में डीपीओ, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक खातों और संपत्तियों की विस्तृत जांच कराने की सिफारिश की है. इसके लिए बैंक, निबंधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों से जानकारी लेने की बात कही गई है.


जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने बताया कि जांच रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर भेज दिया गया है. अब इस मामले में आगे की प्रक्रिया और निर्णय राज्य मुख्यालय से लिया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले पर विभाग की नजर बनी हुई है.
छपरा से पवन कुमार की रिपोर्ट