ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

चनपटिया अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, सीओ के विरोध में कराया मुंडन

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। धरना पर बैठे लोगों ने अंचलाधिका

चनपटिया अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, सीओ के विरोध में कराया मुंडन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। धरना पर बैठे लोगों ने अंचलाधिकारी के खिलाफ अपना मुंडन कराया।  


बेतिया के चनपटिया में मानव सेवा ट्रस्ट बरोहिया के संरक्षक अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्वक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। चनपटिया अंचल कार्यालय के प्रांगण में धरने पर बैठे ट्रस्ट के सदस्यों ने अपना-अपना सिर मुंडन कराया। 


विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार और राजस्व अधिकारी स्मृति सहनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही गाना गाकर विरोध प्रकट किया। बता दें कि अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की मनमानी से लोग काफी परेशान है। बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। 


कर्मियों की मनमानी को लेकर ट्रस्ट के सदस्य पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि अब यदि सुनवाई नहीं होगी तो ट्रस्ट के सभी सदस्य अपने आंदोलन को तेज करेंगे। पूरे जिले में इस आंदोलन को चलाया जाएगा।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता