ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Chaiti Chhath Pooja: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ का 4 दिवसीय अनुष्ठान, छठी मईया के गीत से भक्तिमय हुआ माहौल

Chaiti Chhath Pooja: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ आज से शुरू हो गया है। छठी मईया के गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है।

Chaiti Chhath Pooja
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ का 4 दिवसीय अनुष्ठान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Chaiti Chhath Pooja: चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज यानी 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो गया है। आज पहले दिन छठ व्रती नहाय-खाय करेंगे। जिसमें व्रती गंगा स्नान कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। पूरा बिहार छठ पूजा के गीतों से भक्तिमय हो गया है।


2 अप्रैल को खरना होगा इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। 3 अप्रैल को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 4 अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होगा।  इस पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व है। भगवान सूर्य और छठी मईया को समर्पित यह व्रत चार दिनों तक चलता है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।


चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का अनुष्ठान अब शुरू हो चुका है, और शहर-गांवों में श्रद्धा का माहौल बन चुका है। छठ व्रत को लेकर गंगा समेत जिले की प्रमुख नदियों में श्रद्धालु डुबकी लगाकर भगवान भास्कर की आराधना करेंगे। वहीं छठ पूजा की सामग्रियों से बिहार के सभी जिलों के बाजार गुलजार हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता