ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

थप्पड़बाज दारोगा: चाबी मांगने पर युवक को मारा थप्पड़, अब वीडियो हो रहा वायरल

MADHUBANI: वाहन जांच के दौरान दारोगा ने बाइक की चाबी निकाल ली और जब युवक ने चाबी मांगी तब दारोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़बाज दारोगा का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और उसे सो

थप्पड़बाज दारोगा: चाबी मांगने पर युवक को मारा थप्पड़, अब वीडियो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: वाहन जांच के दौरान दारोगा ने बाइक की चाबी निकाल ली और जब युवक ने चाबी मांगी तब दारोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़बाज दारोगा का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है। 


वायरल वीडियो मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौन का है। जहां पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस बल वाहन जांच कर रहे थे। पुलिसकर्मी की पहचान एसआई ध्यानी पासवान के रूप में हुई है। एसआई ध्यानी पासवान हरलाखी थाने में कार्यरत है। लोग सवाल कर रहे हैं कि पुलिस समझाकर भी बाइक की चाबी ले सकती थी। क्या थप्पड़ मारना जरूरी था। 


बता दें कि किसी को थप्पड़ मारना कानून की दृष्टि से अपराध है। हालांकि वीडियो में यह सुना भी जा सकता है कि गलती हुआ हो या नहीं बाइक का चाबी दे दो। हालांकि अब सवाल यह उठता है कि पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया? पुलिस की ऐसी छवि अच्छे पुलिसकर्मियों को भी बदनाम करने का काम करता है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति एक अलग छवि बनती है।