ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

थानेदार ने परिवार संग CCA के आरोपी के साथ खिंचवाई फोटो, जहानाबाद पुलिस पर उठे सवाल

जहानाबाद के काको थाना परिसर में CCA आरोपी समेत आपराधिक इतिहास वाले लोगों के साथ थानेदार द्वारा परिवार सहित फोटो खिंचवाने का मामला सामने आया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस प्रशासन की किरकिरी हो रही है।

bihar
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस के लिए कुछ फोटोग्राफ्स किरकिरी बनी हुई। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह फोटो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन झंडोतोलन के दौरान की है, जो जिले के काको थाना परिसर में अपनी फैमिली के साथ जिन लोगों के साथ थानेदार ने फोटो क्लिक करवाया उनमें एक वही व्यक्ति है जिस पर सीसीए जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। बाकी के दो लोग का भी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है।


आपराधिक प्रवृति के लोगों को थाने पर बुलाकर फैमिली के साथ फोटो क्लिक करवाया गया और वह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने यह स्वीकार भी किया है कि उसमें एक व्यक्ति जिसका नाम अजीत कुमार है, जो काको थाना क्षेत्र के ही सातनपुर का रहने वाला है। उस पर सीसीए लगने की बात को स्वीकारा।


 हालांकि अन्य दो लोगों के आपराधिक इतिहास पर कहा कि इस बात की हमें जानकारी नहीं थी। अब सवाल यह उठता है कि जिस पर पुलिस प्रशासन सीसीए जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, वैसे लोगों के साथ थाने के थानेदार का साठगाँठ होना और अपने फैमिली के साथ फोटो खिंचवाना क्या साबित करता है?


 जबकि इस मामले में लगातार पुलिस के वरीय पदाधिकारी का सख्त निर्देश है कि किसी भी अपराधी प्रवृत्ति या माफिया के साथ थानेदार की साठगाँठ बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब यह फोटो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन फोटोग्राफ्स से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।  

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता