ब्रेकिंग
Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

CBSE ने बदला 12 के मैथ क्वेश्चन पेपर का पेटर्न, MCQ सवालों की संख्या बढ़ी

PATNA : सीबीएसई 12वीं परीक्षा बड़ा बदलाव किया गया है। अब छात्र छात्राओं को अपने मैथ के क्वेश्चन पेपर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सीबीएसई द्वारा लिए गए इस फैसले से छात्र को

CBSE ने बदला 12 के मैथ क्वेश्चन पेपर का पेटर्न, MCQ सवालों की संख्या बढ़ी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सीबीएसई 12वीं परीक्षा बड़ा बदलाव किया गया है। अब छात्र छात्राओं को अपने मैथ के क्वेश्चन पेपर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सीबीएसई द्वारा लिए गए इस फैसले से छात्र को काफी राहत भी मिलेगी। क्योंकि, अब उनके पास सवालों का जवाब देने के लिए बहुत विकल्प होंगे।


दरअसल, सीबीएसई ने 12वीं के एग्जाम में पूछे जाने वाले मैथ के क्वेश्चन पैटर्न में बदलाव किया है। अब छात्र छात्राओं को मैथ्स में लघु, दीर्घ और केस स्टडी के 9 क्वेश्चन देखने को मिलेंगे। इससे अगर कोई सवाल छात्र को नहीं आता होता होगा तो वह विकल्प वाले दूसरे सवाल का उत्तर दे सकते हैं। लघु उत्तरीय में पांच और दीर्घ उत्तरीय में दो सवाल का विकल्प होगा। इसके अलावा केस स्टडी वाले 3 प्रश्नों में से दो में विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही साथ इस बार एमसीक्यू वाले प्रश्न की संख्या 10 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।


आपको बता दें कि cbse के प्रश्न पत्र में 80 नंबर की सैद्धांतिक और 20 नंबर की प्रेटिकल परीक्षा होती है। सैद्धांतिक परीक्षा में पहले प्रश्न से लेकर अट्ठारह में प्रश्न तक बहुविकल्पीय प्रश्न बाल होते हैं। जबकि इसके बाद 19 और 20 नंबर सवाल रिजनिंग के पूछे जाते हैं और फिर 21 से लेकर 25 तक दो-दो अंक वाले सवाल होते हैं। वही 26 से लेकर 32 तक तीन मार्क्स वाले सवाल होते हैं। इसके बाद 5 मार्क्स वाले सवाल 33 से 36 तक पूछे जाते हैं। इसके उपरांत केस स्टडी का प्रश्न रहता है, जिसके चार मार्क्स निर्धारित हैं।


गौरतलब हो कि, आज से सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की बोर्ड प्रेक्टिकल परीक्षा शुरु होगी। सीबीएसई द्वारा इसको लेकर  पहले ही गाइडलाइन जारी किया जा चुका है। 14 फरवरी तक सभी विद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न करवा लिया जाएगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार एक्सटर्नल परीक्षक द्वारा विद्यालय सुविधानुसार समन्वयक स्थापित कर अपने यहां प्रैक्टिकल करवाएंगे ताकि सभी जगह तय समय में प्रैक्टिकल परीक्षा पूर्ण करवाया जा सके। इस परीक्षा को लेकर 30 छात्रों का एक ग्रुप तैयार करना होगा परीक्षा के तुरंत बाद विद्यालय बोर्ड के पोर्टल पर इस ग्रुप की फोटो अपलोड करेगा साथ ही इंटरनल एसेसमेंट प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल के अंक भी अपलोड किए जाएंगे।