ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से, बिहार में 2 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

PATNA: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च तक और 12वीं बोर्ड की 30 मार्च तक चलेंगी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च तक और 12वीं बोर्ड की 30 मार्च तक चलेंगी. इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 30 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. जिसमें कुल 25 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी एग्जाम में शामिल होंगे. 


बिहार में करीब 2 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. 1 लाख 90 हजार छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 10वीं में 1 लाख 40 हजार और 12वीं में 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. राज्य में परीक्षा के लिेए कुल 272 सेंटर्स बनाये गये हैं. पटना जोन से तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे.


परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा कक्ष में 10 बजे से पहले पहुंचना होगा. 10 बजे से 10:15 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं बांटी जाएंगी जबकि 10:15 से 10:30 बजे के बीच प्रश्नपत्रों का वितरण किया जायेगा. परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक चलेंगी. इस बार साल 2020 की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में कई नए तरीके शामिल होंगे, जिनमें दो-स्तरीय गणित के साथ प्रश्नों की संख्या भी कम रहेगी. वहीं जिन छात्रों की अटेंडेंस 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें सीबीएसई के नियम के अनुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.