ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

पटना: कार में मिली युवक की खून से लथपथ लाश, गोली मारकर हत्या की आशंका

PATNA :पटना में एक कार में 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि खगौल लख पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. वहां डायवर्सन बना हु

पटना: कार में मिली युवक की खून से लथपथ लाश, गोली मारकर हत्या की आशंका
Anamika
2 मिनट

PATNA :पटना में एक कार में 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि खगौल लख पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है.

 वहां डायवर्सन बना हुआ है. तभी रूपसपुर नहर की ओर से आ रही कार का चालक डायवर्सन पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. चालक को भागते देख पुलिस वालों ने पकड़ने का प्रयास किया पर वह फरार गया. तभी  पुलिस वालों ने कार की तलाशी ली तो देखा कि कार की पीछे वाली सीट पर खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा है.

 कार के पीछे का शीशा टूटा हुआ है और युवक के सिर पर पीछे गंभीर जख्म का निशान है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और कार को कब्जे में ले लिया और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है.  जांच में पता चला कि गाड़ी प्राइम मूवर मोबिलिटी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है. वहीं मृतक के पॉकेट से एक फोन और 400 रुपया मिला है. शव देखने से लगता है कि किसी ने पीछे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. फोन में मिले एक नंबर पर फोन करने पर उसने मृतक की पहचान मोकामा के राजा के रुप में की है, लेकिन पुलिस कुछ आगे पूछ पाती उससे पहले ही मोबाइल बंद कर लिया गया है.