ब्रेकिंग
Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका

कार की जोरदार टक्कर से बाप-बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

BANKA : बिहार के बांका जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया

कार की जोरदार टक्कर से बाप-बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी मच गई है.


घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर कांवरिया धर्मशाला के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार कार के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई. मृतकों की पहचान आनंदपुर ओपी क्षेत्र की उत्तरी बारणे पंचायत के बागरा गांव निवासी गुमा यादव और उनके बेटे पवन यादव के रूप में की गई है.


परिजनों ने बताया कि बगरा स्थित काली मंदिर में होने वाली वार्षिक गंवाली पूजा की सामग्री की खरीदारी कर बाप-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे. तभी कांवरिया धर्मशाला के पास सुल्तानगंज की ओर से कांवरियों से भरी कार से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 

टैग्स