ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कनकई नदी का बढ़ा जलस्तर, कटाव से सहमे लोग

PURNEA: कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पूर्णिया के बायसी प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी गांव में लगातार कटाव जारी है। कनकई नदी अपना कहर बरपा रही है। तेजी से हो रहे नदी के कटा

कनकई नदी का बढ़ा जलस्तर, कटाव से सहमे लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पूर्णिया के बायसी प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी गांव में लगातार कटाव जारी है। कनकई नदी अपना कहर बरपा रही है। तेजी से हो रहे नदी के कटाव से कई लोग प्रभावित हुए है। कटाव के कारण गांव के कई घर नदी में समा गये है। जिससे बचने के लिए लोग ऊंची जगहों का रूख कर रहे हैं। कनकई नदी के रौंद्र रूप को देख लोग सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।     



कटाव के कारण चनकी ताराबाड़ी में आज एक अर्धनिर्मित दो मंजिला मस्जिद कटाव  के कारण कनकई नदी में समा गया। वही मस्जिद के पास स्थित एक मकान के आधे हिस्से को भी नदी ने अपने आगोश में ले लिया। मकान का बाकी हिस्सा भी लटका हुआ है जो कभी नदी में समा सकती है। नदी के इस कटाव से ग्रामीण काफी दहशत में हैं और परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि चनकी ताराबाड़ी गांव में तेजी से कटाव हो रहा है। कनकई नदीं के जलस्तर पर हुई वृद्धि के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। गांव के कई घर कटाव के कारण नदी में समा चुके है। वही अन्य घरों को भी यह अपनी चपेट में ले रही है। गांव के कई लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थानीय लोग सरकार से मदद की गुहार लगे रहे हैं।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता