ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

Bihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम

PATNA:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी

बिहार न्यूज
कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र यादव सहित मंत्री परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। 


कैबिनेट की हुई बैठक में बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बक्सर–भागलपुर 6-लेन भाया- अरवल, नालंदा, जमुई, जहानाबाद एवं अन्य जिलों Fully Access Controlled Greenfield Expressway (कुल लंबाई 336 किमी) को PPP (DBFOT Toll) मॉडल पर BSRDCL के माध्यम से विकसित करने के सैद्धांतिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। 


मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोर लेन उन्नयन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को फोर लेन मानक में उन्नत करने की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।


3,590.73 करोड़ रूपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत किया जाएगा। परियोजना से उत्तर बिहार में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा कृषि, व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह परियोजना विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा बिहार में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड के फोर लेन मानक में उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 3,590.73 करोड़ रूपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का फोर लेन उन्नयन उत्तर बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा। हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत बनने वाली इस परियोजना से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। 


उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार एवं आर्थिक अवसरों का विस्तार होगा। बेहतर सड़क संपर्क से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के आधारभूत संरचना विकास को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोर लेन उन्नयन बिहार के विकास की गति को तेज करने और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। बिहार के विकास के प्रति केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग हमारे समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूती प्रदान कर रहा है।