ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

बक्सर में पुलिस पर हमला, आधी रात सामने आई थी गुंडागर्दी, अब ग्रामीणों का उग्र हुआ प्रदर्शन

BUXAR : किसी भी देश या राज्य में आमजन की सुरक्षा पुलिस के हाथों में होती है। यही वजह है कि लोग बेफिक्र होकर अपना जरूरी काम करते हैं। लेकिन, जब आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपके जान ले

बक्सर में पुलिस पर हमला, आधी रात सामने आई थी गुंडागर्दी, अब ग्रामीणों का उग्र हुआ प्रदर्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : किसी भी देश या राज्य में आमजन की सुरक्षा पुलिस के हाथों में होती है। यही वजह है कि लोग बेफिक्र होकर अपना जरूरी काम करते हैं। लेकिन, जब आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपके जान लेने को उतारू हो जाए तो मामला कुछ और ही हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के बक्सर से निकल कर सामने आया है। यहां एक किसान के घर आधी रात पुलिस की टीम द्वारा उसके घर जाकर लाठी-डंडे से प्रहार किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर में दिखा पुलिस का आमानवीय चेहरा देखने को मिला।  यहां  घर में घुसकर पुलिस ने 12 बजे रात में सो रहे किसानों पर लाठियां बरसाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, बनारपुर गांव के पास लग रहे थर्मल पावर प्लांट का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है।  किसानों द्वारा इसको लेकर उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। जिसके बाद इस बात की चर्चा है कि, इसी को लेकर किसानों पर लाठी बरसा रही है।


बताया जा रहा है कि, बक्सर के मुफस्सिल थाने के बनारपुर गांव के पास थर्मल पावर प्लांट लग रहा है। इसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। मंगलवार रात 11:30 में गांव में पुलिस पहुंची। सो रहे किसानों के घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगी। कुछ किसानों ने तो अपना दरवाजा ही नहीं खोला, लेकिन जिन किसानों ने अपना दरवाजा खोला उन पर पुलिस टूट पड़ी। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


वहीं, इस घटना के बाद किसानों का प्रदर्शन और अधिक उग्र हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस की गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। प्लांट के गेट पर आग लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग करके भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना हुआ है। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हो रही है।


गौरतलब हो कि, भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर पिछले 85 दिन से शांतिपूर्ण धरने पर बैठने वाले किसान मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर थर्मल पावर के मुख्य गेट में ताला जड़ गेट के पास ही बैठ गए थे। लेकिन, अब ऐसा कहा जा रहा है कि, बीते रात  जैसे ही अंधेरा हुआ बनारपुर गांव के किसान परिवारों के ऊपर लाठियां उनका कहर टूट पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने घर की महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्रता की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस नरेंद्र तिवारी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर के ले गई है।