ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का बक्सर दौरा: गरीबों के बीच किया पंखा का वितरण, लालू परिवार पर साधा निशाना

उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि बिहार को एक बार फिर गौरवपूर्ण पहचान दिलाना है। हम चाहते हैं कि बिहार शिक्षा, रोजगार, उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में पूरे विश्व में पहचान बनाए।

bihar
रोहित सिंह का बक्सर दौरा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने आज बक्सर का दौरा किया और गरीबों के बीच पंखा का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जो दुर्दशा आज तक बनी रही, उसके लिए लालू यादव और उनका परिवार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने केवल सत्ता का दुरुपयोग किया, गरीबों और युवाओं को भ्रमित किया।


युवा चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार सिंह ने बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गंगौली, नियाजीपुर, सहियार सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया और गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच गर्मी से राहत देने के लिए पंखों का वितरण किया। पंखा वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। 


रोहित कुमार सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि हमारा जीवन का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज में समता की स्थापना है। जब तक अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं लौटती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने बिहार को बर्बादी के रास्ते से निकालने का कार्य किया है। आज जो विकास हो रहा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है।”


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार को आड़े हाथों लेते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जो दुर्दशा आज तक बनी रही, उसके लिए लालू यादव और उनका परिवार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने केवल सत्ता का दुरुपयोग किया, गरीबों और युवाओं को भ्रमित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हम निस्वार्थ भाव से गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हर गरीब को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले। हमारी सोच केवल राजनीतिक लाभ की नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता की है।


अंत में उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि “बिहार को एक बार फिर गौरवपूर्ण पहचान दिलाना है। हम चाहते हैं कि बिहार शिक्षा, रोजगार, उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में पूरे विश्व में पहचान बनाए।” रोहित कुमार सिंह का यह दौरा क्षेत्र में सामाजिक चेतना जगाने वाला रहा, जिसे ग्रामीणों ने सराहा और उन्हें जनसेवक की भूमिका में देखा।

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का बक्सर दौरा: गरीबों के बीच किया पंखा का वितरण, लालू परिवार पर साधा निशाना

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का बक्सर दौरा: गरीबों के बीच किया पंखा का वितरण, लालू परिवार पर साधा निशाना

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का बक्सर दौरा: गरीबों के बीच किया पंखा का वितरण, लालू परिवार पर साधा निशाना

टैग्स

संबंधित खबरें