ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी के कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, बिना मास्क लगाए पहुंचे सैकड़ों समर्थक

BUXAR : बिहार में इन दिनों कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार की ओर से 16 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा की घोषणा की गई है. लेकिन इसके

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BUXAR :  बिहार में इन दिनों कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार की ओर से 16 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा की घोषणा की गई है. लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बक्सर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में भी सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी.




गुरुवार को बक्सर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई. बक्सर के नया भोजपुर में पार्टी के दिवंगत नेता सरफराज अहमद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की. तेजस्वी के कार्यक्रम में सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी. कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी अपनी जान की चिंता नहीं की. कई समर्थक बिना मास्क पहने ही कार्यक्रम में पहुंचे थे. लॉकडाउन के उल्लंघन के सवाल पर जब मीडिया ने तेजस्वी प्रसाद यादव से बात करने की कोशिश की तो राजद समर्थकों के द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. हालांकि किसी तरह तेजस्वी तक पहुंचकर मीडिया कर्मियों ने उनसे बात की.


इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा थे. इसलिए उनकी संवेदना हर तपके के साथ होती है. नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि वह श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आये हैं. आपको बता दें कि इससे पहले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी यही चक्की में लॉकडाउन के दौरान चुनावी सभा को संबोधित कर विवादों में आए थे. जिसके बाद प्रशासन ने पप्पू यादव समेत 18 लोगों पर नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था.


तेजस्वी यादव पर  के नियम उल्लंघन मामले को लेकर  भाजपा के  प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी ने  कहा कि  तेजस्वी यादव  अपने पिता के रहमो करम पर चलकर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. उनको लिए कोई नियम कायदा कानून नहीं है. हालांकि अब सवाल यह भी है कि तेजस्वी प्रसाद यादव के मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता