ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

शौचालय में लटकता मिला दो दिनों से लापता जवान का शव, BMP कैंप में मचा हडकंप

BUXAR : बिहार के बक्सर के डुमरांव से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां बीएमएपी-चार के परिसर में एक जवान का फंदे से लटकता शव मिला है। मृतक जवान की पहचान सुपौल निवासी अज

शौचालय में लटकता मिला दो दिनों से लापता जवान का शव, BMP कैंप में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर के डुमरांव से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां बीएमएपी-चार के परिसर में एक जवान का फंदे से लटकता शव मिला है। मृतक जवान की पहचान सुपौल निवासी अजय कुमार राय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में कोतुहल का माहौल बना हुआ है। हर कोई इस घटना का जिक्र कर रहा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर  बीएमएपी के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी-सी में तैनात जवान अजय कुमार राय दो दिनों से लापता थे। इसकी जानकारी मुख्यालय को दी गई थी। लेकिन किसी को इस बात का अंदेशा नहीं हुआ कि जवान का शव शौचालय में पड़ा है। परिसर में अलग से एक शौचालय कॉम्पलेक्स बना हुआ है, जिसके एक शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। शव से बदबू पैदा हाेने के बाद घटना की जानकारी हुई। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मरने वाले जवान सुपौल के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।


उधर, इस घटना के बाद इस बात का भी जिक्र किया जा रहा है कि डुमरांव बीएसएपी परिसर में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। इसी साल 25 फरवरी को भी सहरसा के रहने वाले गोपाल कृष्ण सिंह का शव बैरक के पास लटका मिला था। जून 2022 को बीएसएपी-4 के एक जवान गया निवासी भोला प्रजापति का शव डुमरांव स्थित ट्रेनिंग सेंटर में मिला था। 2023 में कैमूर जिला के भभुआ निवासी एसआइ शंकर राम की भी मौत इसी परिसर में संदिग्ध हालात में हुई थी।