ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें

गंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बिहार-यूपी का संपर्क बाधित; बीच में ही फंसे कई वाहन

Bihar News: गंगा पर बना नैनीजोर पीपा पुल तेज आंधी में तीन हिस्सों में टूट गया, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया। कई वाहन पुल पर फंस गए और आवागमन ठप हो गया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला गंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल सोमवार शाम तेज आंधी के कारण तीन हिस्सों में टूट गया। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया और आवागमन ठप पड़ गया।


जानकारी के अनुसार, बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर गांव स्थित बिहार घाट पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा इस पीपा पुल का निर्माण कराया गया था, जो स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। तेज हवा के दबाव को पुल सहन नहीं कर सका और इसके पीपा सेट अलग-अलग होकर तीन भागों में बिखर गए एक हिस्सा बिहार की ओर, दूसरा उत्तर प्रदेश की ओर और तीसरा बीच धारा में रह गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंधी के दौरान पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई बाइक और छोटे वाहन पुल के बीचों-बीच फंस गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बंद हो गया।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि पुल में पर्याप्त संख्या में लंगर नहीं लगाए गए, जिसके कारण तेज हवा के दबाव में पीपा सेट खिसक गया।


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ हो। पिछले सप्ताह भी तेज आंधी के कारण यह दो हिस्सों में टूट गया था, जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा था। घटना के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पुल की मरम्मत में जुट गए हैं। हालांकि, मरम्मत कार्य पूरा होने तक बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच इस मार्ग से आवागमन संभव नहीं हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता