ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

झंडोत्तोलन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार बच्चे झुलसे, एक की मौत

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गये। घटना इटाढी प्रखंड के नाथपुर प्राथम

झंडोत्तोलन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार बच्चे झुलसे, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गये। घटना इटाढी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक विद्यालय की है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी वहीं तीन अन्य बच्चों का इलाज जारी है।


इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।बताया जा रहा है कि झंडोत्तोलन के ले नाथपुर प्राथमिक स्कूल में लोहे की पाइप लगाई गई थी। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए थे। इसी दौरान लोहे का पाइप पास से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार पर गिर गया और पाइप के संपर्क में आने से चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये।


जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तत्काल चारों बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पांचवीं वर्ग के छात्र शुभम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हैं।


टैग्स