ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

पप्पू यादव पर केस दर्ज, SP ने कहा- पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है

BUXAR : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. पूर्व सांसद के खिलाफ नियम कानून तोड़ने को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है. बक्सर एसपी उपेन्द्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. पूर्व सांसद के खिलाफ नियम कानून तोड़ने को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है. बक्सर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने केस किये जाने की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ बक्सर जिले में मामला दर्ज कराया गया है. बक्सर में पूर्व सांसद पप्पू यादव पर लॉकडाउन तोड़ने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में 18 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है. बक्सर के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि पप्पू यादव समेत कुल 18 लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन तोड़े जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने लॉकडाउन के बीच चक्की इलाके में आयोजित एक सभा को संबोधित किया था, जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी थी.


पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने आगे बताया कि पप्पू यादव और उनकी पार्टी के किसी कार्यकर्ता द्वारा पूर्व में इस तरह के किसी कार्यक्रम की न तो घोषणा की गई थी और न ही प्रशासन से सभा आयोजित करने की अनुमति ली गई थी. एक तो बिना अनुमति सभा करने और दूसरे लॉकडाउन में जहां किसी भी सभा अथवा समारोह के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बावजूद भी नियमों को तोड़कर पप्पू यादव ने चक्की में सभा का आयोजन किया. एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग की खुलकर धज्जियां उड़ती रहीं और नेता तमाशा देखते रहे.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता