ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बक्सर में जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचे लोग आपस में भिड़े, फायरिंग में 3 लोगों को लगी गोली, एसपी ने मौके से हथियार के साथ कई लोगों को दबोचा

BAXAR: इस वक्त ताजा खबर बक्सर से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस खूनी संघर्ष में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पत

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BAXAR: इस वक्त ताजा खबर बक्सर से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस खूनी संघर्ष में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है, साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. 


पूरी वारदात नगर थाना इलाके के खलासी मुहल्ले की है.  जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पिछले कई सालों से भूमि विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर कई बार समझौता भी हुआ लेकिन बात नहीं बन पाई. जानकारी के मुताबिक आज दोनों पक्षों के बीच वार्ता होनी थी, लेकिन किसी बात को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन बक्सर पुलिस कप्तान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया. बक्सर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों गुटों से लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से कई खोखे भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में पुलिस कैम्प कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.