ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

शराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: पटना में सचिवालय के बाद DTO ऑफिस में मिलीं शराब की बोतलें, परिवहन कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप

Bihar News: बक्सर के जिला परिवहन कार्यालय में छापेमारी के दौरान सैकड़ों खाली शराब की बोतलें और 7 भरी बोतलें बरामद हुईं। शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी दफ्तर से शराब मिलने पर हड़कंप मच गया है।

Bihar News
डीटीओ दफ्तर में शराब!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी दफ्तरों से शराब मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना सचिवालय में शराब की बोतलें मिलने के बाद अब बक्सर के जिला परिवहन कार्यालय से भी शराब बरामद होने से हड़कंप मच गया है।


घटना के बाद नगर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने कार्यालय में अचानक छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक-एक कमरे और अलमारियों की जांच की गई। इसी दौरान भवन के निचले तल में बने कमरे से सैकड़ों शराब की खाली बोतलें और टेट्रा पैक के खाली पाउच बरामद हुए। साथ ही 330 एमएल की सात भरी हुई शराब की बोतलें भी मिलीं।


पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की बोतलें अलमारी के अंदर और उसके आसपास छिपाकर रखी गई थीं। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई।


तलाशी के दौरान गार्ड रूम से सटे किचन जैसे इस्तेमाल किए जा रहे कमरे में शराब की भारी मात्रा में खाली बोतलें और कुछ भरी बोतलें बरामद हुईं। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कार्यालय तक कैसे पहुंची।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता