ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बक्सर में प्रिंसिपल को हुआ छात्रा से प्यार, ट्यूशन पढ़ने आई तो लेकर भाग गए

BUXAR : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. मामला बक्सर जिले का है. जहां एक छात्रा को अपने ही टीचर से मोहब्ब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. मामला बक्सर जिले का है. जहां एक छात्रा को अपने ही टीचर से मोहब्बत हो गई. गुरु जी भी शिष्य के प्रेम जाल में पूरी तरह फंस गए. अपनी ही छात्रा से विवाह करने के लिए उसे लेकर मास्टर साहब फरार हो गए हैं. पुलिस अब दोनों की तलाश में जुटी हुई है.


मामला बक्सर जिले के सिकरौल थाना इलाके की है. जहां शादी का लालच देकर एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गए. सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस गुरुजी को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी भी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित हाइस्कूल भदार में प्रवीण कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर पोस्टेड हैं.


आरोपी प्रधानाध्यापक स्कूल के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे. ट्यूशन पढ़ने के लिए आसपास के छात्र-छात्रा पहुंचते थे. इसी बीच प्रिंसिपल साहब अपनी छात्रा को ही प्रेमजाल में फंसा लिये और उसे लेकर फरार हो गये. काफी खोजबीन के बाद छात्रा का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि लड़की अभी नाबालिग है.


गुरुजी यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सिकरौल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गुरुजी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. बहुत जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.