ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

कोरोना संदिग्धों को घनी आबादी के बीच किया जा रहा क्वारान्टीन, बक्सर जिला प्रशासन के फैसले से लोग नाराज़

BUXAR : बक्सर में कोरोना वायरस मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के अंदर अब तक 20 के सामने आ चुके हैं जिनमें शुक्रवार को 12 नए मामले शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती ताद

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BUXAR : बक्सर में कोरोना वायरस मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के अंदर अब तक 20 के सामने आ चुके हैं जिनमें शुक्रवार को 12 नए मामले शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद को देखते हुए अब जिला प्रशासन भी हरकत में है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार संदिग्धों को क्वारान्टीन किया जा रहा है।


बक्सर जिला प्रशासन की तरफ से कई क्वारान्टीन सेंटर बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने शहर के बीचोबीच स्थित कई होटल, लॉज के साथ-साथ मैरिज हॉल को क्वारान्टीन सेंटर में तब्दील किया है। बक्सर के विश्वामित्र होटल के साथ-साथ चरित्रवन स्थित आकर्षक होटल हेरिटेज, मुनीम चौकी स्थित जगत बिहार, राजेंद्र लॉज और तुलसी लॉज के अलावे अंबेडकर चौक पर स्थित श्याम वाटिका, चरित्रवन के बागीचा उत्सव हॉल और पीपर पांती रोड स्थित सिटी सेंटर को क्वारान्टीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 


हालांकि घनी आबादी वाले इलाकों में कई क्वारान्टीन सेंटर बनाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है। लोग लगातार जिला प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी स्थिति में क्वारान्टीन किए गए लोगों को आबादी से दूर रखना चाहिए। हालांकि जिला प्रशासन ने महामारी एक्ट का हवाला देते हुए क्वारान्टीन सेंटर बनाने की बात कही है। बीजेपी के स्थानीय नेता हिमांशु चतुर्वेदी, युवा नेता मिथिलेश पांडे सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई है।

टैग्स