ब्रेकिंग
मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

बिहार सरकार की पहल: गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की स्मृति में बक्सर में बनेगा पुस्तकालय

शिक्षा विभाग ने बक्सर डीएम को सिविल लाइन स्थित एसपी विद्या मंदिर के पास जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन से जमीन का रकबा, खाता, खेसरा, चौहद्दी और वर्तमान स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है।

बिहार न्यूज
शिक्षा विभाग ने शुरू की जमीन तलाशने की प्रक्रिया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार के गौरव एवं प्रख्यात राजनेता गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की स्मृति में बक्सर में पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है।


शिक्षा विभाग के सचिव ने बक्सर के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर पुस्तकालय निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है। पत्र में बक्सर के सिविल लाइन स्थित एसपी विद्या मंदिर के समीप विद्यालय परिसर में उपलब्ध खाली जमीन का स्थलीय निरीक्षण कराने को कहा गया है।


शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन से जमीन का रकबा, खाता, खेसरा, चौहद्दी और वर्तमान स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके साथ ही जमीन की उपलब्धता और अनापत्ति प्रमाण पत्र से जुड़ा प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


शिक्षा विभाग ने जल्द से जल्द भूमि का प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि कैलाशपति मिश्र के नाम पर पुस्तकालय निर्माण की दिशा में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सके।


इस पहल का उद्देश्य स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की स्मृतियों को संजोना और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।


टैग्स